पेरिस फैशन वीक में बच्चन बहू का कहर, फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में बांहें फैलाकर किया कैटवॉक

9/29/2019 11:53:43 AM

मुंबई: इंडस्ट्री में सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के चलते पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जानी जाती हैं। बच्चन बहू ने अपने प्रोफेश्नल और पर्सनल लाइफ को भी काफी खूबसूरती से बैलेंस किया हुआ है।

वह अक्सर अपने नेचर और खूबसूरती से फैंस को इंप्रेस करती हैं।

हाल ही में एक बार फिर ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। 

फैशन वीक में बच्चन बहू ने अपनी कातिलाना अदाओं और खूबसूरती से एक बार फिर सबको अपना दीवाना बना दिया। इस खास मौके पर ऐश्वर्या पर्पल कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं।

इसके साथ उन्होंने फर वाले शूज कैरी किए थे। ड्रेस के साथ पर्पल कलर का ग्लिटर आईशैडो और शाइनिंग रेड कलर की लिपस्टिक और हाई बन उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

45 साल की ऐश्वर्या जब रैंप पर उतरीं तो उनके लुक को देख सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया।

सोलो रैंप वॉक के बाद वो दूसरी मॉडल्स के साथ रैंप पर दिखीं। ऐश्वर्या ने बाहें फैलाकर कैटवॉक किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में ऐश्वर्या फ्लाइंग किस करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस अक्सर ये पोज अपने हर इवेंट में देती हैं।

पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी हैं। मां की तरह आराध्या ने भी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी की।

ऐश्वर्या के पेरिस रैंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द निर्देशक मणिरत्नम के साथ नजर आएंगी। फिल्म का नाम 'पोन्नियिन सेल्वन' है।

इसे लायका प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी। वो मां और बेटी के किरदार में दिखाई देंगी।

आखिरी बात उनको 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव अहम किरदार में नजर आए थे।

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

 

Neha