ऐश्वर्या की हमशक्ल है पाकिस्तानी ब्लॉगर आमना इमरान, तस्वीरें देख फर्क करना होगा मुश्किल

2/27/2021 4:53:53 PM

मुंबई. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या अपनी हमशक्ल की वजह से चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की हमशक्ल की तस्वीरें छाई हुई हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।

PunjabKesari
ऐश्वर्या की तरह दिखने वालीं लड़की का नाम आमना इमरान है। आमना एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं। जो कि पाकिस्तान में रहती हैं। आमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी सूरत हूबहू ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। आमना खुद को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी के नाम पर प्रमोट भी करती हैं। उनकी आखें और होंठ ऐश्वर्या से इस हद तक मिलते हैं कि उनकी तस्वीरों को देखकर लोग धोखा खा जाते हैं।  लोग आमना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बताते हैं और कुछ लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी कराई है। 

PunjabKesari
बता दें ऐश्वर्या की हमशक्ल होने के कारण आमना पाकिस्तान में काफी फेमस हैं। आमना ने अपने टिकटॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आमना इमरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं और लोग उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News