व्हाइट सूट...कजरारे नैन...माथे पर बिंदी..'पोन्नियिन सेलवन 1' के प्रमोशन में पहुंची 'बच्चन बहू' ने ट्रेडिशनल लुक से मचाया तहलका
9/25/2022 9:29:11 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के चाहने वाले यूं तो उन्हें हर अवतार में देखना पसंद करते हैं लेकिन जब वह खासकर इंडियन ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं तो उनका ये लुक हमेशा ही वायरल हो जाता है। इन दिनों मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' के प्रमोशन में बिजी ऐश एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं।
एक बार फिर मिसेज बच्चन ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस की धड़कने बढ़ाई। दरअसल, शनिवार को ऐश ने पूरी टीम संग मुंबई में फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट फुल स्लीव एम्बेलिश्ड एथनिक सूट में खूबसूरत दिखीं।
इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए ऐश चांद का टुकड़ा लगीं। फैंस बच्चन बहू के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
डायरेक्टर मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' इस समय सुर्खियों में हैं। साउथ की मल्टी स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' में ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद स्लिवर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
फिल्म में ऐश्वर्या का डबल रोल है। वह 'रानी मंदाकिनी देवी' और 'रानी नंदिनी' का किरदार निभा रही हैं।फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' 30 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक