अॉफ शॉल्डर सिलवर गाउन में ऐश्वर्या को देख थम गई सब की सांसे, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

5/14/2018 9:52:57 AM

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल की इन दिनों चारों ओर धूम हैं। कल जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर उतरीं तो सबकी सांसे थम गई। ऐश्वर्या का ये दूसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने Rami Kadi का सिल्वर गाउन चुना।

 

 

इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में बालों का जुड़ा बनाया। ऐश्वर्या कान्स में लोरियल मेक अप ब्रांड को रिप्रेजेंट कर रही हैं। ऐश्वर्या का ये कान्स में 17वां साल है। हर साल अपने लुक को लेकर ऐश्वर्या चर्चा में रहती हैं।

 

 

बता दें कि ऐश्वर्या ने 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। रेड कार्पेट पर जाने से पहले उनकी बेटी आराध्या ने उन्हें किस देकर अपना प्यार जताया। कल कान्स में कल फिल्म Sink or Swim का प्रीमियर रखा गया था।

 

 

उसी मौके पर ऐश्वर्या इस अंदाज में पहुंचीं। फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ‘ फन्ने खां ’ में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इस ऑफ शोल्डर गाउन में ऐश्वर्या को देखकर कई लोगों की निगाहें थम गईं।

 

 

उनकी इन तस्वीर को देखकर कोई ये अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि ये अभिनेत्री 44 साल की हैं।

 

Punjab Kesari