क्रिस्प टॉप के साथ हाई वेस्ट इंडिगो स्कर्ट पहने कहर ढा रही हैं एेश्वर्या, यूं ही नहीं बनी विश्व सुंदरी

5/14/2018 10:34:25 AM

मुंबई: 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक से जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। कांस के दूसरे दिन ऐश्वर्या जॉर्जियो अरमानी के ब्‍लैक पैंट-सूट में नजर आईं।

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई और बालों को बीच से पार्ट कर के पोनीटेल बनाई।

हाल ही में अब एेश्वर्या का दूसरा लुक सामने आया है जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों में एेश क्रिस्प व्हाइट टॉप और हाई वेस्ट इंडिगो स्कर्ट पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैँ। लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने ऑरेंज-पिंक sequined जैकेट डाल रखी थी।

इसके अलावा उन्‍होंने आंखों पर स्मोकी आईशैडो और पिंक लिपस्टिक लगाई थी।  उनके इस लुक की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। 


17 साल से कांस का हिस्सा बनी हैं ऐश्वर्या...

 

ऐश्वर्या पिछले 17 साल से रेग्युलर कांस के रेड कार्पेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।

रेड कार्पेट पर एंट्री से पहले ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी नजर आईं। रेड फ्रॉक पहने हुए आराध्या बेहद क्यूट लग रही थीं।

ऐश्वर्या कांस में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

बता दें कि ऐश्वर्या के अलावा कांस में अब तक कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, हुमा कुरैशी, मल्लिका शेरावत रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। 

 

Punjab Kesari