एक बार फिर आराध्या को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- ''ये स्कूल नहीं जाती क्या?''

5/20/2019 4:39:44 PM

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की। ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ कान्स फेस्टिवल में पहुंची। इस दौरान ऐश गोल्डन कलर की फिशकट गाउन में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। वहीं आराध्या येलो ड्रेस में क्यूट अंदाज में दिखीं।

तस्वीरों में ऐश्वर्या आराध्या का हाथ थामे हुए दिखाई दीं। जहां एक ओर फैंस उनकी इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी करफ कुछ लोगों को ऐश्वर्या का आराध्या के प्रति ओवर केयरिंग नेचर पंसद नहीं आया और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स को ऐश्वर्या का यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'मेरा आपके लिए एक सवाल है। क्या आपकी बेटी स्कूल नहीं जाती है? क्या उसके पास स्कूल का होमवर्क नहीं होता है?

 

दूसरे यूजर ने लिखा- आप मां हैं तो प्रोटेक्टिव होना बनता है। लेकिन ऐश्वर्या ने कुछ ज्यादा ही हद की हुई है। अपनी बेटी को छोड़ दो और कुछ समय उसे भी दो। अपने साथ नहीं अब इसे बच्चों के साथ खेलने दिया करो।

 

एक और यूजर ने लिखा- अब ये बच्ची बड़ी हो गई है। इसे घर छोड़कर आया करो। 

बता दें कि इससे पहले भी ऐश कई बार आराध्या को लेकर ट्रोल हुईं हैं। जब आराध्या मां ऐश और पापा अभिषेक के साथ मालदीव वेकेशन पर गईं थीं तब भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती क्या। जब देखों फॉरन ट्रिप पर आपके साथ ही रहती है। इसकी दादी हैं उनके पास रहने दिया करो।

 

काम की बात करें तो ऐश्वर्या डायरेक्टर मणिरत्नम की तमिल फिल्म पूनियिन सेल्वन में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक नेगटिव किरदार निभाएंगी। खबरें हैं कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी छोटा सा रोल होगा।

Smita Sharma