मां और बेटी संग दुर्गा पंडाल पहुंचीं ऐश्वर्या, सूट में खूबसूरत दिखीं ''मिसेज बच्चन''

10/8/2019 4:00:56 PM

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस दशमी यानि दशहरा के के मौके पर मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए मुंबई में दुर्गा पंडाल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ बेटी आराध्या और मां वृंदा राय भी थीं। इस दौरान ऐश ऑफ व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, माथे की बिंदी, रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

वहीं आराध्या व्हाइट कुर्ती के साथ ओरेंज पजामी में हमेशा की तरह क्यूट दिखीं। इसके साथ उन्होंने पजामी के साथ मैचिंग दुपट्टा लिया था। इन तस्वीरों में वह मां का हाथ थामें नजर आ रही हैं।

वहीं  वृंदा राय के लुक की बात करें वह साड़ी में दिखीं। पंडाल में ऐश ने मां और बेटी के साथ माथा टेका।

एक तस्वीर में आराध्या गंगाजल और फूल लेती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह मां वृंदा को उठाती दिख रही हैं।

ऐश की  उनकी मां और बेटी के साथ की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


बता दें कि ऐश्वर्या का भगवान पर काफी विश्वास है और वो अक्सर ही मंदिर में पूजा करती दिखाई देती हैं । इससे पहले ऐश्वर्या गणेश चतुर्थी के मौके पर भी पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या इन दिनों कुछ कमर्शियल्स में बिजी हैं। वह एंजेलिना जोली स्टारर फिल्म 'मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल' के हिंदी एडिशन में जोली के किरदार को आवाज दे रही हैं।

यह फिल्म इस साल 18 अक्टूबर को अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर बहुत पहले ही रिलीज हो चुका है।

 

 

 

 

Smita Sharma