राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुईं बच्चन बहू ऐश्वर्या, गोल्डन साड़ी में ढाया कहर

1/21/2018 5:32:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में फर्स्ट लेडिस नामक एक इवेंट के लिए दिल्ली पहुंची। इस दौरान वह गोल्डन कलर की साड़ी और रैड कलर का ब्लाउज पहने हुए नजर आईं। वैसे बच्चन बहू साड़ी में हमेशा सुंदर ही दिखती हैं। इस इवेंट में ऐश्वर्या के अलावा मेनका गांधी भी मुख्यअतिथि के तौर पर निमंत्रित थी।

इस साड़ी को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। जैसे ही इवेंट में ऐश पहुची सभी की निगाहें उन पर थम गई। ऐश्वर्या ने वहां पर मौजूद दुसरी महिलाओं के साथ खूब बातें की। उनके सवालों के जवाब दिया।

महिला शक्तिकरण पर भी खूब सारी बातें हुई। मन एंड चाइल्ड डेवलप्मेंट मिनिस्टर मेनका गांधी से भी मुलाक़ात की।शनिवार शाम को ऐश्वर्या राय सहित अन्य 111 महिलाओं को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया। इन महिलाओं की अचीवमेंट को देखते हुए फर्स्ट लेडी इवेंट के दौरान यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया। इसके चलते ऐश्वर्या दिल्ली पहुंची।

बता दें कि ऐश्वर्या यूनाइटेड नेशन्स के साथ सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा जुड़ी रहती हैं। समय-समय पर वह चैरिटेबल वर्क भी करती रहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नेत्रदान करने का फैसला भी किया हुआ है। उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपनी आंखें डोनेट करने का वादा किया है।