करण जौहर की पार्टी में सितारों का जमावड़ा, हसीनाओं के स्टाइलिश लुक ने बटोरीं सुर्खियां

11/15/2019 11:35:37 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड सेलिब्रेटियों को अक्सर किसी न किसी स्टार द्वारा होस्ट की गई ग्रेंड पार्टी में एंजॉय करते देखा जाता है। बीते गुरूवार फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने घर वेल्कम पार्टी आयोजित की और इस पर बी-टाउन के सभी स्टार को इन्वाइट किया। दरअसल करण जौहर ने यह पार्टी इंटरनेशनल सिंगर कैटी पेरी के वेल्कम में रखी, जो इन दिनों इंडिया आई हुईं हैं। करण द्वारा होस्ट की गई ग्रेंड पार्टी में स्टार्स का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सेलिब्रेटियों ने कैटी पेरी का वेल्कम करते हुए पार्टी में खूब एंजॉय किया। चलिए डालते हैं एक नजर पार्टी में पहुंचे स्टार्स पर.. 


पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित ऐश्वर्या ऐश्वर्या रॉय के लुक ने किया। एक्ट्रेस इस दौरान रेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप में बेहद ग्लैमरस लग रही है।


एश्वर्या रॉय के हसबेंड और एक्टर अभिषेक बच्चन भी व्हाइट कोट-पेंट में स्मार्ट दिखाई दिए। 


स्टार किड अनन्या पांडे का पार्टी में बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला। अनन्या ने ब्लैक ड्रेस, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स में परफेक्ट दिखाई दे रही है।


एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के बोल्ड लुक ने भी पार्टी में खूब सुर्खियां बटोरीं।


पार्टी में एक्टर अर्जुन कपूर का ब्लैक एंड रेड टी-शर्ट में टशन देखने को मिला।


अर्जुन की गर्लफ्रेड मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की चमकीली ड्रेस और मिनिमल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा स्टाइलिश लुक को कैरी करते हुऐ पार्टी में शामिल हुईं।


वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में पार्टी में सभी को अपना दीवाना बनाया।

काजोल का भी व्हाइट ड्रेस में गॉर्जियस लुक देखने को मिला।


पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का रेड एंड ब्लू चेक ड्रेस में स्टनिंग लुक देखने को मिला। 

 
इन स्टार्स के अलावा पार्टी में स्टार शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया, गौरी खान, सोनाक्षी सिन्हा, नताशा पूनावाला और अन्य सितारों का भी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

Smita Sharma