मांग में सिंदूर लगाकर अकेली ही एयरपोर्ट पर नजर आई ऐश्वर्या, देखें तस्वीरें

1/12/2018 12:14:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।  ऐश्वर्या दुबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए रावाना हो रही थी।इस दौरान ऐश्वर्या ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ था और ब्लैक कलर के ओवर कोट और बूट्स में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस दौरान ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या नजर नहीं आईं। हालांकि आराध्या हमेशा मम्मी का हाथ थामे स्पॉट की जाती हैं। यहां तक कि आराध्या कांस में भी ऐश्वर्या के साथ ही नजर आईं थीं।


फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द ही अनिल कपूर के साथ 'फन्ने खां' में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या की ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली है। खबरें है कि ऐश्वर्या जल्द नरगिस की सुपरहिट फिल्म 'रात और दिन' के रीमेक में नजर आ सकती है।