मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पति अभिषेक की एक्स करिश्मा संग ऐश्वर्या का याराना, हसीनाओं के अंदाज ने लूटी महफिल

10/22/2022 8:59:46 AM

मुंबई: दशक 80 का हो या 90 का एक्ट्रेसेस का एक-दूसरे से झगड़ा हमेशा की सुर्खियों में रहा है। एक्ट्रेसेस के बीच ये लड़ाई कभी फिल्म के लिए होती है तो कभी प्यार की वजह से ये हसीनाएं एक-दूजे के सामने आ जाती हैं। हालांकि समय के साथ-साथ हसीनाएं भी अपने गिले शिकवे भूल जाती हैंऔर दोस्त बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर के साथ भी हुआ।

PunjabKesari

हाल ही में इन हसीनाओं की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी खुश जर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने गिले शिकवे भूल गईं हैं। दरअसल, वीरवार रात को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पार्टी दीवाली थी, जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। बच्चन परिवार की बहूरानी ऐश्वर्या राय भी पति अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी की शोभा बढ़ाती नजर आईं।

PunjabKesari

पार्टी में बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने एकदम शाही अंदाज में एंट्री ली थी। मनीष मल्होत्रा के दीवाली बैश में ऐश्वर्या ने बेबी पिंक शरारा सेट पहना था तो वहीं अभिषेक लाल कुर्ता-पायजामा में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए हालांकि इस पार्टी में कपूर खानदान से भी लोग शामिल हुए थे।

PunjabKesari

ऐसे में पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है जिसे करिश्मा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। करिश्मा ने ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित के साथ एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की थी। तस्वीर में करिश्मा और ऐश्वर्या एक साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।दोनों एक्ट्रेस स्माइल कर रही हैं ये नजारा देख सोशल मीडिया पर यूजर्स को झटका लगा। दोनों को एक साथ एक ही फ्रेम शेयर करते देख फैंस भी हैरान रह गए।

PunjabKesari

दरअसल, साल 2002-03 के दौर में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के लव अफेयर के खूब चर्चे थे। अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन बच्चन और कपूर खानदान की बीच तल्खियों की वजह से दोनों एक नहीं हो सके। एक शो में जया बच्चन ने करिश्मा को होने वाली बहू कहकर भी इंट्रोड्यूस किया था। करिश्मा और अभिषेक की लव मैरिज थी लेकिन एक्ट्रेक की मां बबिता कपूर इस शादी के लिए राजी नहीं हुईं। खैर अब दोनों ही अपनी जिंंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां करिश्मा दो बच्चों की सिंगल मॉम हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी रचाई कपल की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News