बेटी की वजह से उड़ा ऐश्वर्या का मजाक, यूजर्स बोले- भगवान के लिए उसका हाथ छोड़ दो।

5/1/2019 6:03:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में पूरा बच्चन परिवार फैमिली डिनर पर पहुंचा। वहीं, बेटी के साथ घूमने निकलीं ऐश्वर्या फिर से ट्रोल हो गईं। 

दरअसल, लेटेस्ट तस्वीरों में ऐश्वर्या बेटी का हाथ थामें हुए नजर आईं। जिसकी वजह से बच्चन बहू को ट्रोलर्स को ऐश्वर्या की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने ऐश्वर्या को ट्रोल करते हुए लिखा है, ऐश हमेशा आराध्या के कंधे पर हाथ रखी दिखती हैं, मुझे उम्मीद है कि इससे बच्ची के कंधे में दर्द नहीं होता होगा।

एक ने लिखा- प्लीज भगवान के लिए उसका हाथ छोड़ दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐश की बेटी अब 8 साल की हो चुकी है। हमेशा उसका हाथ पकड़ना जरूरी नहीं है। यूजर ने ऐश्वर्या को ओवर प्रोटेक्टिंग मदर बताते हुए कहा- इन्हें अपनी बेटी को एक आम बच्चे की तरह छोड़ देना चाहिए।

बता दें कि अक्सर ऐश्वर्या को बेटी की वजह से ट्रोल किया जाता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें इस वजह से ट्रोल किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं किया गया है। आखिरी बार उनको अतुल मांजेकर की फिल्म फन्ने खां में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव अहम किरदार में थे। 

 

 

Neha