शादी के बाद ससुराल वालों में ऐश्वर्या शर्मा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन, देर रात पति नील भट्ट ने एक्ट्रेस को दिया खास सरप्राइज

12/8/2021 1:49:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने हाल ही में शादी रचाई है। शादी के बाद कपल मुंबई लौट आया है और दोनों ने फिर से शो पर भी काम फिर से शुरू कर दिया है। वहीं आज नील भट्ट की नई नवेली दुल्हनियां यानि ऐश्वर्या शर्मा का आज बर्थडे है। इस मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाया और देर रात उन्हें सरप्राइज भी दिया। अब इन लॉ फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिन्हें फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।



नील भट्ट ने शादी के बाद पत्नी के पहले बर्थडे को खास बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की और उन्हें खास सरप्राइज दिया।

देर रात कपल ने एक साथ चोकलेट वाला केक काटा, जिसकी तस्वीर नील ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।


 

अपने 29वें बर्थडे पर ऐश्वर्या पति और बाकी दोस्तों संग खूब मस्ती करती नजर आईं और एक साथ तीन-तीन केक भी काटे। ऐश्वर्या के बर्थडे को ससुराल फैमिली ने खास बनाने की पूरी कोशिश की। वहीं एक्ट्रेस भी अपनी नई फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती काफी खुश नजर आईं।


एक पोस्ट शेयर कर ऐश्वर्या ने इस पर खुशी भी जाहिर की है। पति संग दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''मेरा लास्ट बर्थडे 8 दिसंबर 2020 मेरे लिए काफी प्राइवेट और खास था क्योंकि हमने अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन यह बर्थडे प्राइवेट  नहीं है और मेरे लिए और भी खास हो गया है, आपने मुझे जो सरप्राइज दिया वह अनमोल था मैं गंभीरता से बहुत खुश हूं इसकी उम्मीद नहीं है.. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम्हे पति बुलाते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है।''

 

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)


बता दें, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत की थी।


Content Writer

suman prajapati