कोरोना को हराकर बेटी आराध्या संग घर लौटी ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज

7/27/2020 4:35:57 PM

मुंबई: बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी 8 साल कीटी आराध्या बच्चन नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने दी हैं। उन्होंने  ट्विटर पर इसके लिए सभी की दुआओं का शुक्रिया किया।

 

अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा-'लगातार सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। इसे लिए सदा आपके आभारी रहेंगे। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वो अब घर पर ही रहेंगी। मैं और मेरे पापा अभी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे।'

 

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि जया बच्चन की रिपोर्ट्स निगेटिव थीं। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों में लक्षण नहीं थे और उन्हें Asymptomatic बताया जा रहा था। इसके चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या में कुछ लक्षण उभरने लगे थे जिसके बाद दोनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया था।

Smita Sharma