Bachchan''s Are Back:ससुर के बर्थडे पर पति और बेटी संग पैरिस से मुंबई लौंटी ऐश्वर्या,मां संग चिपकी दिखीं आराध्या

10/11/2021 12:25:28 PM

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 79वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बच्चन फैमिली और जलसा के बाहर खास जश्न देखने को मिलता है। फैंस बिग बी के बर्थडे पर उनके घर के बाहर उन्हें बधाई देने आते हैं। वहीं ससुर के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी पेरिस से मुंबई लौट आईं हैं। दरअसल, ऐश बीते दिनों पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस गईं थी।

PunjabKesari

ऐश यहां पेरिश फैशन वीक का हिस्सा बनने गईं थीं। ऐसे में अब बिग बी के बर्थडे पर जूनियर बच्चन फैमिली संग मुंबई लौट आए हैं। सोमवार सुबह ही पूरी फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो मिसेज बच्चन ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं हैं। उन्होंने ब्लैक टाॅप जींस के साथ पिंक कलर का श्रग कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज कैरी किए थे।

PunjabKesari

वहीं अभिषेक ऑल ब्लैक लुक में दिखे। अभिषेक के हाथों में पट्टी बंधी थी। वहीं आराध्या की बात करें तो वह नियाॅन टी-शर्ट और ब्लू जींस में दिखीं। हमेशा की तरह इस दौरान भी आराध्या मम्मी ऐश्वर्या से चिपकी दिखाई दी।

PunjabKesari

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बच्चन फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ऐश्वर्या  'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आने वाली हैं। वहीं अभिषेक 'बॉब बिस्वास' और 'दसवीं' में नजर आने वाले हैं।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News