बेटी के जन्मदिन पर शॉर्ट ड्रैस में मम्मी ऐश्वर्या ले गई सारी लाइमलाइट,  नजरे हटाना जरा मुश्किल

11/17/2017 9:51:57 AM

मुंबई:  ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या 6 साल की हो गई है। और पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेटी का छठवां जन्मदिन मनाया गया। सबसे पहले बिग बी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपनी पोती को जन्मदिन की बधाईयां दी थीं।


इसके बाद पूरा बच्चन परिवार घर की सबसे छोटी सदस्य का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाते नजर आए। इस दौरान आराध्या फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही थी। उनकी मस्ती कैमरे के सामने भी जारी रही।

बेटी का हाथ थामे ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। हाई हील्स और शॉर्ट ड्रेस में ऐश्वर्या से नजरे हटाना जरा मुश्किल सा हो रहा था।

कैमरे को पोज देती आराध्या. बॉलीवुड ही नहीं देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर आराध्या का जन्म 6 नवंबर, 2011 को हुआ था।