बेटी और पति के साथ पेरिस से वापिस लौटीं एेश्वर्या, कैमरे को देख घबरातीं दिखीं आराध्या

7/23/2018 3:15:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई दिनों से पेरिस में थीं। उनके साथ आराध्या और अभिषेक बच्चन भी थे। वहीं अब तीनों लंदन ट्रिप से वापस मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में उनकी एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

इस दौरान आराध्या डेनिम लुक में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं एेश्वर्या क कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं अभिषेक आर्मी प्रिटेंड जैकट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में कूल अंदाज में नजर आए, लेकिन इन तस्वीरों में बेहद खास बात देखने तो मिली।

दरअसल, कैमरे को देख आराध्या घबराती हुईं नजर आईं। जब मीडिया के कैमरों ने आराध्या की तस्वीरें क्लिक करनी चाहीं तो वह मम्मी एेश्वर्या के पीछे जाकर छिपने लगी। 

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या की फिल्म "फन्ने खां" 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं अभिषेक बच्चन की फिल्म "मनमर्जियां" 21 सितंबर को रिलीज होगी। दोनों अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।  

Punjab Kesari