''नमस्ते दादा जी,आपको जन्मदिन की शुभकानाएं'' आराध्या ने मां संग दादू को यूं किया विश, बर्थडे पर बहू और पोती ने बिग बी को भेजा ढेर सारा प्यार

10/12/2022 1:12:40 PM

मुंबई: 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का 80वां बर्थडे था। इस खास दिन पर हर किसी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी। बर्थडे पर बिग बी को बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन से खास सरप्राइज मिला।

ऐश ने अपने पा और आराध्या ने अपने दादू को उनके बर्थडे पर ढेर सारा प्यार भेजा। दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति का मंगलवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

इस एपिसोड में  अभिषेक बच्चन और पत्नी जया बच्चन सुपरस्टार को उनके 80वें जन्मदिन पर सरप्राइज देने पहुंचे। एपिसोड के दौरान अभिषेक ने अपने परिवार के साथ अभिनेता की पुरानी तस्वीरें दिखाकर अपने पिता को भावुक कर दिया। इसके साथ ही अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में ऐश और आराध्या बिग बी को विश करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो की खास बात ये हैं कि मां-बेटी की जोड़ी शुद्ध हिन्दीं में बात कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां ऐश अमिताभ को नमस्ते पा कहती हैं। वहीं आराध्या हाथ जोड़ बिग बी को नमस्ते दादा जी कहती हैं। इसके बाद मां-बेटी की जोड़ी साथ में कहती हैं-'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम पर हमेशा आपका आशीर्वाद बना रहे। ढेर सारा प्यार..धन्यवाद।'

एपिसोड के अंत में बिग बी ने केक काटने की बजाए मिल्क केक काटते हैं।  जया बच्चन कहती हैं कि बच्चन परिवार जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा का पालन नहीं करता है।

इसके बजाय वह परिवार के हर सदस्य के जन्मदिन पर लोकप्रिय भारतीय मिठाई 'मिल्क केक' खाते हैं। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारे परिवार में प्रथा है कि हम बर्थडे सॉन्ग नहीं गाते केक नहीं काटते... हिंदुस्तानी मिठाई मिल्क केक खाते है।
 

Content Writer

Smita Sharma