Health Update: ऐश्वर्या और आराध्या की हालत में सुधार, आइशोलेशन वाार्ड में शिफ्ट हुईं मां-बेटी

7/18/2020 9:42:32 AM

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी 8 साल की बेटी आराध्या को भी शुक्रवार रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया। ऐश को रात को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और गले में हल्के दर्द के चलते उनके निजी डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। वहीं आराध्या को भी हल्का बुखार था। वहीं अब मां बेटी को लेकर एक रहात भरी खबर सामने आई है।

खबरें हैं कि  अब दोनों का बुखार कम और हालत स्थिर है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रात में ऐश्वर्याका बुखार काफी हद तक कम हो गया है और आराध्या बुखार उतर चुका है और दोनों की हालत स्थिर है।

गले में इंफेक्शन की वजह से ऐश्वर्या की सर्दी-खांसी भी बढ़ गई थी, जो दवाइयां देने के बाद काफी हद तक कम हो गई है। खबरें हैं कि जहां अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को एक ही वॉर्ड में आइसोलेशन में रखा गया है वहीं एक अलग वॉर्ड में ऐश्वर्या और आराध्या को भी आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें कि बीते शनिवार को कोरोना माइल्ड लक्षणों के साथ अमिताभ और अभिषेक को नानावटी भर्ती कराया गया था। वहीं बिना लक्षणों के कोरोना का शिकार हुईं ऐश्वर्या और आराध्या को फैमिली डॉक्टर की सलाह पर 'जलसा' बंगले में होम क्वारंटीन थीं। 


 

Smita Sharma