Family Time: फैशन शो के बाद पति और बेटी आराध्या संग पेरिस घूमने निकली ऐश्वर्या, कुर्ती में "मिसेज बच्चन" का दिखा स्टनिंग लुक

10/5/2021 12:59:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की सबसे स्टनिंग और खूबसूरत हसीनाओं में से हैं।  ऐश्वर्या आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी वह 90 के दशक में थीं। काम के साथ-साथ ऐश फैमिली के लिए समय निकाल लेती हैं।

हाल ही में ऐश पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पेरिस पहुंची। ऐश पैरिस में आयोजित फैशन वीक में शामिल हुईं। यह वीक 28 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक चलेगा।

इस फैशन वीक में ऐश ने अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। पूर्व मिस वर्ल्ड ने व्हाइट आउटफिट में रैंप वाॅक किया। वहीं अब ऐश की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में ऐश का एक बार फिर स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।

ऐश इस दौरान ब्लू कुप्ता और डेनिम जींस में नजर आईं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। अभिषेक की बात करें को वह ऑल ब्लैक लुक में दिखे।

आराध्या इस दौरान फ्लोरल ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं। इसके साथ उन्होंने रेड कोट कैरी किया था। बच्चन फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ऐश्वर्या  'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आने वाली हैं। वहीं अभिषेक 'बॉब बिस्वास' और 'दसवीं' में नजर आने वाले हैं।


Content Writer

Smita Sharma