दो बार कैंसर को मात देने के बाद अब स्ट्रोक से बिगड़ी एंड्रिला शर्मा की तबीयत, वेंटिलेटर पर हैं एक्ट्रेस

11/3/2022 12:12:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। एंड्रिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari


सूत्रों के मुताबिक, एंड्रिला को स्ट्रोक आया है, उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं।  इस समय उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक्ट्रेस हावड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

PunjabKesari

 

बता दें कि एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर की गंभीर बीमारी से जंग जीत चुकी हैं। हालांकि, अब उनकी तबीयत नाजुक होने पर फैंस उनके लिए काफी चिंतित है और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो एंड्रिला शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो झूमर से की थी। इसके बाद वह कई पॉपुलर शो का हिस्सा रही। वह ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। एंड्रिला शर्मा Jibon Jyoti', 'Jiyon Kathi' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दे चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News