पाकिस्तान में मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां परफॉर्म करना मीका को पड़ा भारी, AICWA ने किया बैन

8/14/2019 12:36:09 PM

मुंबई: सिंगर मीका सिंह का विवादों से पुराना नाता है। वह आए दिन किसी न किसी विवाद में फंस ही जाे हैं। बीते दिनों मीका सिंह ने पाकिस्तान में परफॉर्म की थी, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में थे।  जहां एक तरफ उन्हें देश भर से सोशल मीडिया पर विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा वहीं, अब इसे लेकर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।

 

अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मंगलवार को मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार कर दिया है। सिने असोसिएशन द्वारा जारी एक बयान में ये भी कहा गया है कि यदि कोई भी इस बैन के खिलाफ जाकर मीका के साथ काम करता है तो उस पर लीगल एक्शन लिया जाएगा।

 

ये है विवाद 

मीका सिंह ने 8 अगस्त की रात करांची के एक महलनुमा बंगले में परफॉर्म किया था। इसका वीडियो सोशल साइट पर काफी वयारल हुआ था। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में आईएसआई के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य शामिल थे। इस जश्न का आयोजन पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ के करीबी माने जाने वाले अदनान असद ने किया था।

 

जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास से बहुत ज्यादा दूर नहीं था। 

 

 

लोगों ने किया ट्रोल 

मीका सिंह का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी देखी गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

ट्विटर पर यूजर्स ने 'शर्म करो', ये दिन आ गए?' 'पाजी आप भी गद्दार निकले' जैसे कमेंट किए थे। 

Smita Sharma