ट्रेलर लॉन्च से पहले इस अंदाज में दिखे शाहरुख, गोद में दिखे बेटे अबराम

11/3/2018 9:36:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 53 साल के हो गए हैं। हाल ही में किंग खान की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

वहीं ट्रेलर से पहले वह बेटे अबराम के साथ 'मन्नत' की बालकनी से फैंस के साथ रुबरु हुए थे।

उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख की बेटे के साथ क्यूट तस्वीरें सामने आई है। इस दौरान शाहरुख रेड चैक पहने हुए कूल अंदाज में दिखे।

उन्होंने अबराम को गोद में उठाकर फैंस का शुक्रिअदा किया। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो इस 3 मिनट 14 सेकंड 'जीरो' के ट्रेलर में हर एक बात नजर आती है, जिससे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

ट्रेलर में शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का की एक फ्रेम में दिल जीतते नजर आ रहे है।

फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है और ये 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 

Neha