शादी की खबरों के बीच बांद्रा वाले घर ''वास्तु'' पहुंचे रणबीर कपूर, Groom-to-be एक्टर का दिखा ऐसा अंदाज

4/12/2022 8:40:41 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को  बस कुछ ही दिन बचे हैं। बी-टाउन में भी लोग इस रॉयल वेडिंग के इंतजार में बैठे हैं। आलिया और रणबीर की शादी की तैयरियां जोरों शोरों से चल रही हैं। जहां एक तरफ कपल और उसका परिवार शादी को लेकर चुप्पी बनाए बैठा है।

वहीं दूसरी तरफ  आरके स्टूडियोज और राज कपूर के बंगला रोशनी में डूब चुका है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि कपूर परिवार ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कथित शादी की खबर की पुष्टि कर दी है।

इसी बीच होने वाले दुल्हे रणबीर कपूर को  उनके मुंबई के बांद्रा आवास वास्तु के बाहर देखा गया। इस दौरान रणबीर ब्लू कलर के शर्ट-पैंट में नजर आए। उन्होंने एक कैप और मास्क से लुक को पूरा किया था। पराजी को देखने के बाद उन्होंने हाथ हिलाते हुए उन्हें ग्रीट भी किया

शादी से पहले वह रणबीर अपने  सारे वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर लेना चाहते हैं इसलिए वो पिछले दिनों वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली शूटिंग कर रहे थे।

आलिया-रणबीर की शादी की डेट पर असमंजस बना हुआ है।ज हां कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 14 अप्रैल को एक-दूसरे से शादी करेगा, वहीं कुछ का दावा 17 अप्रैल को है। हालांकि एक इंग्लिश वेबसाइट ने सबसे पहले यह खुलासा किया था कि कपल 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


 

Content Writer

Smita Sharma