देर रात शुरु हुईं सोनम की छोटी बहन की शादी की तैयारियां,रस्मों के लिए जगमगाया बंगला, जुहू वाले घर से विदा होगी अनिल की लाडो

8/14/2021 12:40:30 PM

मुंबई: सुपरस्टार अनिल कपूर 14 अगस्त को अपनी छोटी बेटी रिया कपूर का कन्यादान करने वाले हैं। रिया की शादी की तैयारियां शुक्रवार देर रात शुरु हुईं। रिया लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड करण बूलानी के साथ पापा अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लेंगी।

यही वजह है कि अनिल कपूर के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। अनिल कपूर के बंगले के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब शादी की रस्में कुछ दिन चलने वाली हैं हालांकि अभी कपूर परिवार की तरफ से किसी भी प्रकार का आधिकारिक ऐलान इस पर नहीं किया गया है।

हालांकि घर की सजावट से इतना साफ हो गया है कि रिया कपूर की शादी घर से ही होने वाली है। इस शादी समारोह के निजी होने की उम्मीद के चलते इसमें केवल परिवार और दूल्हा और दुल्हन के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

बता दें किरिया कपूर और करण बूलानी बीते 13 साल से रिलेशनशिप में है।दोनों के रिश्ते पर करीब 3 साल पहले सोनम कपूर ने मुहर लगाई थी। कहा जाता है कि 
 करण और रिया 2013 में शादी करने वाले थे, ये वो वक्त था जब सोनम की शादी नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस वक्त करण और रिया की शादी दिसंबर की किसी डेट के लिए फिक्स तक हो गई थी लेकिन किन्हीं कारण से तब दोनों की शादी फिर नहीं हो पाई थी।

बता दें कि करण बूलानी बॉलीवुड के एक जाने माने निर्देशक हैं। करण ने ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ जैसी फिल्मो में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। करण बूलानी अब तक कई फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।

Content Writer

Smita Sharma