गर्लफ्रैंड के साथ दिखा सुनील शेट्टी का बेटा, कैमरा देख छिपाने लगी चेहरा

1/4/2018 5:27:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए।  इस दौरान कैमरे को देख तान्या चेहरा छिपाती नजर आईं। तान्या जहां फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रैस में थीं, तो वहीं अहान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में दिखे। 

बता दें कि दोनों 3-4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए थे, हालांकि अब फिर दोनों साथ आ गए हैं।

रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय अहान आगे-आगे चल रहे थे और तान्या उनके थोड़े पीछे थीं। बाहर निकलते ही अहान ने कार का गेट खोला और हाथ बढ़ाकर तान्या को कार में बैठने के लिए कहा। 

खबरों की मानें तो अहान और तान्या स्कूल टाइम में डेट कर रहे थे। दोनों करीब 3-4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद अगस्त 2015 में इनका ब्रेकअप हो गया था। इस बात की जानकारी खुद अहान ने एक इंटरव्यू में दी थी। ब्रेकअप के बाद तान्या ने भी इंटरव्यू में बताया था कि वो अहान के बाद Corso Sestini Branca को डेट कर रही थीं। लंबे टाइम बाद अहान-तान्या फिर साथ आ गए हैं।