गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर पहुंचे अहान शेट्टी, कैमरा देखते ही तान्या ने छिपाया चेहरा

9/19/2018 1:03:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ स्पाॅट होते हैं। हाल ही में दोनों की एक बार फिर कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल बीती रात ही अहान को उनकी गर्लफ्रेंड तान्या के साथ देखा गया था।

लेकिन जैसे ही ये दोनों डिनक करके बाहर आए तो मीडिया को कैमरों ने इन्हें घेर लिया। कैमरा देखते ही तान्या अपना मुंह छिपाने लगी। खैर इस दौरान अहान ने एक केयरिंग पार्टनर की तरह कदम कदम पर तान्या का साथ दिया।

इस दौरान अहान ब्लैक कलर की टी-शर्ट और काली डेनिम जींस में नजर आए तो वहीं तान्या क्रॉप स्वेट जैकेट में नजर आई। 

बता दें कि तान्या श्रॉफ जाने माने बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ की बेची है। तान्या ने लंदन स्कूल ऑफ फैशन में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है, हालांकि अभी अहान और तान्या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है।

दिलचस्प बात यह है कि अहान और तान्या के रिश्ते को सुनील शेट्टी भी अपनी हरी झंडी दे चुके है। वहीं सुनील ने अहान से ये भी कहा है कि वह अपनी पार्टनर की इज्जत करें और उसकी केयर करें। 

 

 

Konika