रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए अहान शेट्टी, गर्लफ्रेंड के साथ मां भी आईं नजर

10/1/2019 6:30:36 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अहान तेलुगु हिट 'आरके 100’ के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'आरके 100’ का हिंदी रीमेक साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और मोहित सूरी द्वारा डायरेक्टेड होगा। मेकर्स ने ऑफिसियली फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। अहान ने अपने कूल लुक्स और बॉडी के साथ मीडिया में काफी चर्चा बटोरी थी। यह स्टार किड अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ शहर में घूमते हैं। हाल ही में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड तानिया और अपनी मां माना शेट्टी के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। देखिए तस्वीरें-

Ahan Shetty Images

Ahan Shetty Photos

Ahan Shetty Pictures

Ahan Shetty Pics


इस फिल्म को बनाने में फिल्ममेकर मिलन लुथरिया मदद करेंगे। अहान को कास्ट करने के बारे में, मिलान ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, "हमें फिल्म मिली और हमें लगा कि यह अहान को पसंद आएगी। यह कोई नॉर्मल लव स्टोरी नहीं है। इसमें एक्शन से लेकर म्यूजिक और कॉमेडी तक की फीलिंग्स हैं। हमें लगा कि यह उनके लिए सही फिल्म है। ”

Edited By

Akash sikarwar