गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर रोमांटिक हुए सुनील शेट्टी के बेटे, तान्या को बाहों में भर अहान ने खूब लुटाया प्यार

3/30/2022 3:06:03 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे  अहान शेट्टी ने फिल्म तड़क से बाॅलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया थी। अपनी पहली ही फिल्म से अहान ने लोगों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। वहीं फिल्मों के अलावा अहान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अहान इस समय मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

वह अक्सर अपनी लेडी लव संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अहान और तान्या खुलकर एक-दूसरे पर अपना प्यार न्योछावर करते नजर आते हैं। हाल ही में  एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली। दरअसल, 29 मार्च 2022 अहान की गर्लफ्रेंड तान्या का बर्थडे था।

PunjabKesari

इस खास दिन पर अहान ने तान्या पर खूब प्यार लुटाया। अहान ने अपनी लेडी लव संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की।  पहली तस्वीर में  तान्या अहान की गोद में लेटी हैं। वहीं अहान ने उन्हें बाहों में भर रखा है।  दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक पार्क में खड़े नजर आ रहे हैं, जहां तान्या सेल्फी ले रही हैं और अहान उन्हें पीछे से हग किए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ अहान ने लिखा-मेरी बर्थडे गर्ल।  अहान की ये पोस्ट लोगों का दिल जीत रहा है। इससे उनके प्यार की गहराई का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

 

अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।  अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  साल 2015 में अहान के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें आई थीं।

PunjabKesari

 तान्या विदेश में पढ़ाई कर रही थीं, इस वजह से उनका  और अहान लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में थे लेकिन अब दोनों साथ साथ है।  तान्या पूरे शेट्टी परिवार के काफी क्लोज हैं। वह अहान की बड़ी बहन अथिया शेट्टी के साथ भी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि तान्या श्रॉफ उद्योगपति जयदेव श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। तान्या फैशन इंफ्लूएंसर और डिजाइनर हैं। वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News