गर्लफ्रेंड के साथ शादी अटेंड करने पहुंचे सुनील शेट्टी के बेटे, बहन की दोस्त से ही कर बैठे प्यार

2/4/2020 1:46:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह रेड्डी हैं। बहुत जल्द आहान फिल्म ‘आरके 100’ में नजर आएंगे। फिल्मों में अपने डेब्यू के अलावा आहान तानिया श्रॉफ के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। लवबर्ड को अक्सर एक-साथ आउटिंग या पार्टीज में एक-साथ देखा जाता है।

हाल ही में आहान को गर्लफ्रेंड तानिया के साथ अरमान जैन की शादी में स्पॉट किया गया, इस दौरान दोनों में शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली।

इस दौरान आहान शेट्टी ऑल ब्लैक कोट पैंट में हैंडसम दिखाई दिए। वहीं तानिया सिल्वर व्हाइट शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

तानिया ने अपने लुक को मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया हुआ है। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स हसीना की खूबसूरती को कम्पलीट कर रहे हैं।

लुक को कैरी करते हुए दोनों एक साथ जबरदस्त पोज दे रहे हैं। दोनों की इन प्यारी तस्वीरें देख फैंस उन्हें खूब लाइक कर रहे हैं। 


बता दें तानिया श्रॉफ एक फेमस फैशन डिजाइनर है। इतना ही नहीं, वो आहान शेट्टी की बहन आथिया की बेस्ट फ्रैंड भी हैं। 

Edited By

suman prajapati