नेशनल अवाॅर्ड जीतने के बाद आलिया ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

10/20/2023 1:22:20 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। दिल्ली में आयोजित हुए समारोह में वह पति रणबीर कपूर के साथ आईं।

अब आलिया के के कार कलेक्शन में एक नई और शानदार कार शामिल हो गई है। नवरात्रि के शुभ मौके पर आलिया ने ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। हाल ही में आलिया की इस लग्जरी कार की झलक सामने आईं है।

एक मशहूर फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेस की नई कार की झलक लोगों के साथ साझा की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया की गाड़ी के फंर्ट पर हार लटका है।

रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया ने रेंज रोवर की Autobiography Long Wheel बेस खरीदा है। रेंज रोवर के इस न्यू मॉडल की गाड़ी की कीमत 3.81 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया ने हाल ही में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। आलिया इन दिनों फिल्म जिगरा की शूटिंग कर रही हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma