त्रिशाकर मधु के बाद लीक हुआ एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो, भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा बवाल

8/20/2021 4:44:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु बीते दिनों से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एमएमएस वीडियो लीक होने के बाद काफी बवाल मचा था। लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने यूजर्स की फटकार लगाई थी और माफी भी मांगी थी। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। एक और एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का प्राइवेट वडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गई हैं। 


रिपोर्ट के मुताबिक, ये वायरल वीडियो काफी पुराना है। इस पर प्रियंका ने रिएक्ट भी किया है। इस पर एक्ट्रेस का कहना है कि वीडियो में जो लड़की दिख रही हैं वो वह खुद नहीं है बल्कि कोई और है। उनका ये भी कहना है कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।

 


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने इस वीडियो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है।


वर्कफ्रंट पर, प्रियंका पंडित ने साल 2013 में फिल्म जीना तेरी गली में से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह अब तक तोड़ दे दुश्मन की नली राम और अली, पवन पुत्र, इच्छादारी और आवारा बालम जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब जल्द ही वह दिल मत देना मेरी सौतम को और पांच मेहरिया में नजर आएंगी।
 

Content Writer

suman prajapati