कोविड से ठीक होते ही सैर सपाटे पर निकलीं दंगल गर्ल फातिमा, स्टाइलिश अंदाज में फ्लॉन्ट की पतली कमरिया
4/16/2021 11:46:39 AM

मुंबई: 'दंगल गर्ल' यानि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कोविड से जंग जीत ली है। कोविड रिपोर्ट नेगिटिव आते ही मुंबई की सड़कों पर सैर सपाटे पर निकल गईं हैं। हाल ही में उन्हें जुहू में स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो फातिमा शिमरी शॉर्ट टॉप और लाइट ब्लू डेनिम में स्टाइलिश दिखीं। ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने एक बैग भी कैरी किया था। मीडिया के सामने एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। इन तस्वीरों में वह अपनी पतली कमरिया फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फैंस फातिमा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं
बता दें कि फातिमा सना शेख 29 मार्च को कोविड पाॅजिटिव पाई गई थीं। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने कहा था- 'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें, दोस्तों।' कोविड रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद फातिमा की सूंघने की क्षमता भी खत्म हो गई थी।
काम की बात करें तो फातिमा जल्द ही वेब सीरीज अजीब दास्तां में नजर आएंगी। इस सीरीज को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। सीरीज़ में उनके साथ जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे जो बीते साल पाताल लोक के जरिए खूब धूम मचा चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव