'तानाजी' में तबाही मचाने के बाद एक बार फिर से धमाका करने आ रहे हैं अजय देवगन

1/25/2020 3:49:50 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड अजय देवगन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की तानाजी हाल ही में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। अजय देवगन इस फिल्म के साथ यहीं रूकने का नाम नही ले रहें। जी हां, अजय देवगन एक और फिल्म में नज़र आने वाले हैं। 
PunjabKesari
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक फराह खान, रोहित शेट्टी के साथ मिलकर‘सत्ते पे सत्ता'का रीमेक बनाने जा रही है।
PunjabKesari
अस्सी के दशक में प्रदर्शित फिल्म सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन को कास्ट किये जाने की बात थी लेकिन बात नहीं बन सकी। कहा जा रहा है कि अब सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि अजय ने इसके लिए हामी भर दी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News