बेटी सोनाक्षी की ट्रोलिंग के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत को किया याद, एक्टर को बताया-''संस्कारी, टैलेंटेड,सेल्फ मेड स्टार''

7/22/2020 11:51:09 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही 'नेपोटिज्म' और 'फेवरेटिज्म' का मुद्दा गरमाया हुआ है। 'नेपोटिज्म' और 'फेवरेटिज्म' को लेकर सोशल मीडिया पर लिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, सारा अली खान समेत तमाम बड़े बड़े स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही नेगेटिविटी की वजह से सोनाक्षी सिन्हा अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर चुकी हैं।

उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के दी थी। भले ही सोनाक्षी सुशांत के मुद्दे पर कुछ ना बोली हो या फिर स्टार किड की ट्रोलिंग पर भी बेबाकी से अपनी राय ना रखी हो लेकिन उनके पिता और दिग्गज एक्टरशत्रुघ्न सिन्हा  ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और कहा कि वो बेहद होनहार, संस्कारी और बेहद टैलेंटेड सितारा बताया। एक्टर ने एक इंटरव्यू साल 2020 में हम सभी को छोड़ कर गए सितारों को लेकर अपना दुख व्यक्त किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इरफान खान, ऋषि कपूर के साथ साथ सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इरफान के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने सबसे उम्दा कलाकार का तमगा इस्तेमाल किया जबकि ऋषि कपूर के लिए कहा कि वो राज कपूर की आंखों के तारे थे। सुशांत को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा -'वो एक बेहद अच्छे परिवार से तालुकात रखते थे और भविष्य में बहुत कुछ करने का दम रखते थे।'शत्रुघ्न सिन्हा  ने आगे कहा-' वो एक संस्कारी, टैलेंटेड, हैंडसम शख्सियत थे। पूरे बिहार को उन पर गर्व था और न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश और विदेश में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने काम और हुनर से ख्याति पाई थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-'सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।सेल्फ मेड होते हुए भी कहां से कहां पहुंच गया और कहां से कहां पहुंच सकता था। हमें दुख और सदमा है। ये कोई उम्र है जाने की ? शत्रुघ्न ने कहा इस दुख की घड़ी में कोरोना वायरस ने सब की मुश्किलें और बढ़ाई हुई हैं। कोरोना की वजह से सुशांत के परिवार को भी दिक्कत हुई थी। जब सुशांत का अंतिम संस्कार होना था तब भी बिहार से उनके परिवार को मुंबई आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि सुशांत मामले में पुलिस अब तक कई लोगों से  पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करवा चुकी है। वहीं पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत का मामला पूरी तरह से सुसाइड की ओर इशारा करता है।

Smita Sharma