दुखद:  कोरोना से जंग हारे दक्षिण एक्ट्रेस कविता के पति, कुछ दिन पहले ही खोया था जवां बेटा

7/2/2021 9:38:49 AM

मुंबई: दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कविता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  अभी तक एक्ट्रेस जवान बेटे के निधन के गम से उभरी नहीं थी कि उनका पति दशरथ राज ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 15 जून को कविता के बेटे संजय स्‍वरूप का निधन हो गया था ।

उनके बेटे और पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 300 से ज्यादा फिल्में और TV शोज करने वाली कविता के इस दर्द में उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस दुख के इस समय में हिम्‍मत रखने की सलाह दे रहे हैं और ईश्‍वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

बता दें कि कविता ने तमिल फ‍िल्‍म ओह मंजू से 11 साल की उम्र में डेब्‍यू किया था। यह फ‍िल्‍म साल 1976 में आई थी। इसी साल उन्‍होंने तेलुगू फ‍िल्‍म Siri Siri Muva में भी वह नजर आई थीं। इस समय वह एक डेली सोप का हिस्‍सा हैं। वह तमिल और कन्नड़  भाषा की 300 से अधिक फ‍िल्‍मों में लीड रोल निभा चुकी हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma