मूसेवाला कांड जैसे एक और घटना: सिद्धू मूसेवाला के बाद अब सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला,गंभीर हालत में भर्ती

10/3/2022 7:56:39 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  की हत्या वाली घटना अभी पंजाब के लोग भूले नहीं थे कि अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ। ये स्टार और कोई नहीं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री के जाने सिंगर और एक्टर अल्फाज हैं।

PunjabKesari

इस खबर ने पूरी पंजाबी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। हाल ही में सिंगर अल्फाज की हाॅस्टपिल से तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में अल्फाज को हाॅस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है।

PunjabKesari

उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। उनका एक हाथ भी तकिया पर रखा हुआ है।अल्फाज की हालत काफी खराब है। 

PunjabKesari

बता दें कि, अल्फाज फेमस पंजाबी सिंगर हैं. इसके अलावा वह एक्टर, मॉडल, राइटर भी हैं।पंजाबी इंडस्ट्री के कई आर्टिस्ट्स ने अल्फाज के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। चंडीगढ़ में जन्में अल्फाज का असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से 2011 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था।इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने बर्थडे बैश गाना गाया था। वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

PunjabKesari

 

विक्की नाम आया सामने

पुलिस ने बताया कि घटना की एफआईआर सोहाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। एक आरोपी का नाम सामने आया है, बताया जा रहा है कि उसका नाम विक्की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक भोजनालय में यह घटना हुई है। हमले के बाद एक पिकअप टेंपो ने अल्फाज को रौंद दिया।

अल्फाज से पहले पंजाब में इसी साल फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद ये दूसरी बड़ी घटना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News