दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूटी शहनाज गिल, खबर मिलते ही छोड़ी शूटिंग

9/2/2021 12:36:34 PM

मुंबई: बिग बाॅस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का यूं दुनिया से चले जाने की खबर ने हर किसी को सदमा दे दिया। सिद्धार्थ का निधन 40 की उम्र में हार्ट अटैक के चलते हुआ। सिद्धार्थ के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

वहीं अब खबर आई है कि सिद्धार्थ की क्लोज फ्रेंड शहनाज गिल उनके निधन की खबर सुन बुरी तरह टूट गई हैं। शहनाज ने जैसे ही सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनी उन्होंने अपनी शूटिंग छोड़ दी हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों को एक साथ डांस दीवाने पर रोमांस करते हुए देखा गया था। 

काम की बात करें तो सिद्धार्थ अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया।
 

Content Writer

Smita Sharma