शहनाज के बाद अब जैस्मीन को भी हुआ फूड इन्फेक्शन, हाॅस्पिटल से शेयर की ड्रिप लगे हाथ की तस्वीर

10/10/2023 2:00:33 PM

मुंबई: बी-टाउन से सुबह से ही परेशान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां सुबह खबर आई फूड इन्फेक्शन के बाद शहनाज गिल हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि जैस्मिन भसीन हैं।

 

शहनाज की तरह ही जैस्मिन को भी पेट में इनफेक्शन हो गया। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। जैस्मिन अपने दोस्तों के साथ कजरत गईं थी। वहां से लौटने के बाद ही उन्हें फूड इन्फेक्शन हुआ है।

जैस्मिन मे हाॅस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की है  जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके हाथ पर  सफेद पट्टियां बंधी है। ड्रिप लगी हुई है। उन्होंने इस पर लिखा-'पेट में इनफेक्शन' 

जैस्मीन भसीन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और कुछ करीबी दोस्तों के साथ महाराष्ट्र में स्थित करजत घूमने के लिए गई थीं। एक्टर और एक्ट्रेस, दोनों ने ही ढेर सारी फोटोज और वीडियोज भी वहां से शेयर किए थे। 


 

Content Writer

Smita Sharma