सीमा खान के अब उनके 10 साल के बेटे को भी हुआ कोरोना, BMC ने सील की बिल्डिंग

12/15/2021 10:31:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद  महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इंडस्ट्री में हाहाकार मची हुई है। वहीं अब सीमा खान के 10 साल बेटे योहान का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा और योहान पाली हिल में किरण टावर्स में रुके थे, जिसके बाद उस फ्लोर को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बीएमसी के आधिकारी इस इलाके को अभी सील करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। आधिकारियों ने फैसला किया है कि यहां रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों को आरटी पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव आने वाले मामलों को छोड कर, बाकी की मंजिलों की सील को खोल दिया जाएगा।


बता दें, पिछले हफ्ते करण जौहर ने अपने घर सेलेब्स को पार्टी दी थी, जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाई गईं सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी शामिल हुई थी। 

 

एएनआई ने बताया कि 8 दिसंबर को फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर आयोजित पार्टी में सीमा खान सहित कई स्टार्स शामिल हुए थे। शुरुआत में सीमा के अंदर मामूल लक्षण दिखे थे। 11 दिसंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके तुरंत बाद 12 दिसंबर को करीना कपूर और अमृता अरोड़ा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। वही अब सीमा खान और करीना कपूर खान की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।

Content Writer

suman prajapati