बेटी कंगना के लिए बोली अभद्र भाषा को सुन चिंता में आए पिता,कहा-''आप मेरी शेरनी हैं पर किसी से पंगा न ले''

9/6/2020 1:18:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से की थी। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें 'हरामखोर लड़की' कह दिया। संजय राउत के इस बयान की हर कोई निंदा कर रहा हैं। इसी बीत कंगना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने बताया कि संजय राउत के इस बयान के बाद उनका परिवार कैसा फील कर रहा है।

PunjabKesari

शेयर किए इस वीडियो में  वह अपने परिवार के साथ लिविंग रूम में दिख रही है। वीडियो में कंगना के पिता दिखाई दे रहे हैं। उनकी मां उन्हें खाना खाने के लिए बुला रही हैं। कंगना के पिता कहते हैं- आप मेरी शेरनी हैं। बेटा हमें किसी से पंगा नहीं लेना है।

PunjabKesari

वह कहते हैं कि मुझे रात को नींद नहीं आई। 12 बजे का उठा हूं और सुबह चार बजे तक जगता रहा। इस वीडियो के साथ कंगना ने लिखा- आप माफिया से लड़ सकते हैं, आप सरकार को चुनौती दे सकते हैं लेकिन घर पर इस इमोशनल ब्लैकमेल को कैसे हैंडल किया जाए? मेरे घर के इस सीन से कौन-कौन रिलेट कर रहा है? 

PunjabKesari

संजय राउत के बयान पर कंगना का रिएक्शन

कंगना ने संजय राउत के 'हरामखोर' लड़की वाले कॉमेट पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- महाराष्ट्र के एक मिनिस्टर ने सरेआम मुझे हरामखोर लड़की का टैग दे दिया, अब इंटॉलरेंस पर बहस करने वाले योद्धा कहां गए?

इससे पहले  कंगना ने धमकी देने वाले लोगों को खुला चैलेंज भी किया था। कंगना ने ट्वीट कर लिखा था वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। जिसकी हिम्मत हो रोक ले। बता दें कि मुंबई पुलिस से खतरे और मुंबई को पीओके जैसा बताने के बाद संजय राउत ने कहा था कि इतनी दिक्कत है तो कंगना मुंबई वापस न आएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News