''वाइब तेरी मेरी मिलदी आ'' ऋतिक रोशन की दीवानी हुईं शहनाज, सलमान संग डेब्यू के बाद अब ''ग्रीक गॉड'' संग शेयर करेंगी स्क्रीन!

6/29/2022 11:23:36 AM

मुंबई:कहते हैं किस्मत जिसका भी साथ देती है उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल के साथ भी इन दिनों कुछ ऐसा ही है। शहनाज के सितारे इन दिनों काफी बुलंदियों पर है। एक्ट्रेस जब से 'बिग बॉस' में शामिल हुई हैं वे अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं। 

शहनाज आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती हैं। शहनाज जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से डेब्यू करेंगी जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरु कर दी।

सलमान खान के साथ फिल्म करने वाली शहनाज जल्द ही ऋतिक रोशन संग भी काम करती नजर आ सकती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि लेटेस्ट रिपोर्ट दावा कर रही है। 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन संग शहनाज गिल एक ऐड को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं।

दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन का एक एंडॉर्समेंट शेयर किया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा-'वाइब तेरी मेरी मिलदी आ।' ऋतिक रोशन इस ऐड में बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं और शहनाज गिल उनपर फिदा हो रही हैं।

शहनाज गिल के फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर तो नहीं कर रही हैं। कहीं इस ऐड में शहनाज गिल भी तो ऋतिक रोशन संग नजर नहीं आने वाली हैं? यह भी हो सकता है कि शहनाज गिल ने अपना फैन मोमेंट शेयर किया हो। अब माजरा क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

शहनाज के बारे में बता दें कि वह जल्द ही फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ऑफर सलमान खान ने खुद उन्हें दिया था।ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान ने शहनाज को खुद अपनी फीस फाइनल करने के लिए कहा था।

उन्होंने शहनाज से कहा कि उन्हें जितना सही लगता है वह उतनी फीस चार्ज कर सकती हैं। ऋतिक की बात करें तो वह जल्द ही फाइटर, विक्रम वेधा में नजर आएंगे। फाइटर में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। वहीं विक्रम वेधा में ऋतिक, सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं।

Content Writer

Smita Sharma