रोम के बाद अब इस शहर में हनीमून एंजॉय करेंगे विराट-अनुष्का

12/17/2017 2:19:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का और इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में हुई। कुछ दिनों पहले वह रोम में हनीमून मना रहे थे।

इस कपल ने कुछ दिन पहले अपने हनीमून की तस्वीर शेयर की थी। अब खबरें आ रही है कि अनुष्का-विराट रोम के बाद अब ये जोड़ा फिनलैंड पहुंच गया है। 

बता दें कि इन दोनों की शादी पूरी तरह से सीक्रेट थी। शादी के जोड़े में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।जहां अनुष्का ने पीच कलर का लहंगा पहना हुआ था वहीं विराट ने भी सेम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

इससे पहले 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे।