रिहाना के बाद अब किसान आंदोलन को मिला मिया खलीफा का समर्थन, बोलीं-''ये मानवाधिकार का उल्लंघन''

2/3/2021 11:58:04 AM

मुंबई: भारत में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज अब हाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी पहुंच गई है। पाॅप सिंगर रिहाना, माॅडल अमांडा सेर्नी,क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के अब अडल्ट फिल्म स्टार मीया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया।

उन्होंने किसान आंदोलन का हिस्सा बनीं महिलाओं का प्रदर्शन करते हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महिलाएं फार्म को मारना बंद करो का बैनर लिए नजर आ रही हैं।

 

मीया खलीफा ने कैप्शन में लिखा-'मानवाधिकार उल्लंघन.... ये क्या हो रहा है ? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया ?'#FarmersProtest। मिया खलीफा का ये ट्वीट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दर्शन पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। नवंबर 2020 के आखिरी हफ्ते से किसान सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर बैठे हैं। हाल ही में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा भी हुई। जहां एक तरफ किसान इस कानून को रद्द करने की लगातार मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार भी अब किसानों के इस आंदोलन को रोकने के लिए कई तरह के उपाय अपना रही है। दिल्ली और उससे जुड़ी सीमा वाले राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है।
 

Smita Sharma