सावधान इंडिया फेम सुशांत सिंह की ट्विटर वापसी, आते ही किसान आंदोलन के सपोर्ट में किया ट्वीट

3/19/2021 12:58:39 PM

मुंबई: सरकार के खिलाफ बुलंदी से अपनी आवाज रखने वाले सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

PunjabKesari

वहीं अब 4 दिन बाद ही उन्होंने ट्विटर पर वापसी कर ली है। ट्विटर पर लौटते ही सुशांत सिंह ने किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया।

PunjabKesari

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं वापिस आ गया हूं #FarmersProtest #FreeAllPoliticalPrisoners।'

PunjabKesari

 

फरवरी में ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक

बीते कुछ महीनों से वे लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। इसी के चलके फरवरी में उनका अकाउंट पर भारत में रोक लग गई थी। उनके अकाउंट पर जाने पर लिखा आता था कि एक कानूनी मांग के जवाब में यह अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। हालांकि कुछ दिन बाद ये ठीक हो गया था। 

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में ट्वीट करने के बाद सावधान इंडिया को होस्ट करना छोड़ दिया। वह साल 2011 से इस शो को होस्ट कर रहे थे।  काम की बात करें तो सुशांत सिंहसत्या, जोश, रक्त चरित्र, राम गोपाल वर्मा की आग और बेबी सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा सुशांत सिंह धड़कन, विरुद्ध जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News