कोरोना से ठीक होते ही लाडली हिनाया संग स्पाॅट हुईं गीता बसरा, मां-बेटी का दिखा कूल लुक

2/17/2022 2:21:20 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा बीते महीने की कोरोना पाॅजिटिव पाईं ईं थी। गीता बसरा के साथ उनके पति और क्रिकेटर हरभजन सिंह, बेटी हिनाया और उनका 6 महीने का बेटा जोवन भी कोरोना के चपेट में आए। हालांकि अब सब कोरोना मुक्त हो गए हैं।

वहीं कोरोना मुक्त होने के बाद गीता बेटी हिनाया संग मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान गीता और हिनाया दोनों का कूल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो गीता बसरा लाइट पिंक टाॅप और ग्रे ट्राउजर में दिखीं।

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और शेड्स से कंप्लीट किया था। वहीं हिनाया ब्लू टी-शर्ट और स्कर्ट में दिखीं। इस दौरान हिनाया दो चोटियां बनाए बेहद कूल नजर आईं।

कोरोना का ध्यान रखते हुए हिनाया ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। गीता और हिनाया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें गीता बसरा  2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया। हरभजन से शादी के बाद गीता इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गईं।

साल 2016 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी, जिसका नाम उन्होंने हिनाया रखा। वहीं साल 2021 में 10 जुलाई को कपल के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी, जिसका नाम जोवन वीर सिंह प्लाहा रखा गया। 

Content Writer

Smita Sharma