कोरोना नेगिटिव होते ही बेटों और पति संग क्रिसमस पार्टी करने निकलीं बेबो, मम्मी की गोद में जेह तो हाथ में बंदूक थाम घर से निकले तैमूर मियां
12/25/2021 3:23:17 PM

मुंबई: पटौदी खान दान की बहू और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में कोरोना को मात दी। करीना का 24 दिसंबर को ही कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आईं। वहीं कोरोना नेगिटिव होने के 1 दिन बाद ही करीना की आउटिंग शुरु हो गईं।
करीना को क्रिसमस के खास मौके पर पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान के साथ स्पाॅट किया गया। बेबो फैमिली संग क्रिसमस ब्रंच के लिए शशि कपूर के घर पहुंची थीं।
इस दौरान बेबो हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखीं। लुक की बात करें तो करीना ब्लैक प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ लैदर ब्राउन पैंट में दिखीं। कजरारे नैन, मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स बेबो के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं सैफ भी ग्रेश ब्लू पोलो टी-शर्ट और पैंट में बेहद हैंडसम दिखे। तैमूर की बात करें तो वह पिंक कुर्ता और व्हाइट पजामे में क्यूट दिखे।
जहां कुछ तस्वीरों में तैमूर मम्मी पापा संग पोज दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह बंदूर थाम घर के बाहर आते नजर आ रहे है।
जेह इस दौरान मम्मी की गोद में दिख रहे हैं। जेह ब्लू शर्ट और डेनिम शाॅर्ट्स में बेहद क्यूट लग रहे हैं। करीना ने फैमिली संग जमकर पोज दिए। पटौदी फैमिली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
करीना कपूर खान 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनकी गर्ल गैंग में शामिल अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी वायरस की चपेट में आईं।संक्रमित होने के बाद सभी सेलेब्स होम क्वारनटीन में रह रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान का ओमिक्रॉन टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति