रणविजय सिंघा के बाद नेहा धूपिया ने छोड़ा ''रोडीज'', बोलीं- चीजें बदल गईं हैं, ये हमारे और चैनल के बीच की बात है

2/15/2022 6:15:45 PM

मुंबई. शो 'रोडीज' का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। इस बार शो में दो फेमस मेंटर नजर नहीं आएंगे। रणविजय सिंघा तो पहले ही शो को अलविदा कह चुके हैं। अब नेहा धूपिया ने भी शो छोड़ने का फैसला लिया है। दोनों मेंटर के शो छोड़ने के फैसले से फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

PunjabKesari
इस बारे में नेहा ने कहा- दुर्भाग्यवश, इस साल मैं रोडीज का हिस्सा नहीं हूं। चीजें बदल गई हैं। ये हमारे और चैनल के बीच की बात है। नेहा के शो को अलविदा कहने से फैंस काफी परेशान हैं।

PunjabKesari
बता दें नेहा 5 सालों से शो का हिस्सा था। उनका तल्ख, बेबाक और बॉस लेडी अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था। नेहा की प्रिंस नरूला संग लड़ाई ने कई बार उन्हें सुर्खियों में रखा था। नेहा ने रणविजय सिंघा के शो छोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी थी। रणविजय की जगह सोनू सूद शो को होस्ट करते नजर आएंगे। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News