कहरः रणबीर के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं आलिया भट्ट, खुद को किया क्वारंटाइन

4/2/2021 10:48:28 AM

बॉलवुड तड़का टीम. कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन लोग बड़ी संख्या में इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में इसके सबसे बुरे हालात हैं। मुंबई में कोरोना कहर के बीच अब आलिया भट्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं।


कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि आलिया भट्ट ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर की है।

 

आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा- “हैलो, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैने खुद को तुंरत सबसे अलग कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में रहूंगी। मैं डॉक्टर्स के निर्देशों पर सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।”

 

सूत्रों की मानें तो आलिया भट्ट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सेट पर  कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

बता दें, आलिया से पहले उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। वहीं अब आलिया के कोरोना संक्रमित होने के बाद फैंस काफी चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
 

Content Writer

suman prajapati