राजू श्रीवास्तव के बाद अब इस मशहूर एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, लगातार उल्टियों के बाद अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

8/11/2022 2:10:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव को कल यानी बुधवार को सीने में दर्द उठने की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली AIIMS में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं राजू के बाद अब एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उसे देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

दरअसल, संभावना की तबीयत पिछले कुछ दिनों खराब चल रही है। उन्हें वायरल फीवर हो गया है, लेकिन देर रात एक्ट्रेस की हालत ज्यादा खराब हो गई।  उन्हें इतनी उल्टियां हो रही थी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 


संभावना की तबीयत की जानकारी उनके पति अविनाश द्विवेदी ने ब्लॉग के जरिए शेयर की है और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।  

                                                                          
बता दें कुछ दिनों पहले ही संभावना सेठ ने अपनी बिगड़ी तबीयत के बारे में फैंस के साथ खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह गठिया जैसी बीमारी से पीड़ित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News